महावीरी झंडा के दौरान पत्थरबाजी मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार,छापेमारी जारी

महावीरी झंडा के दौरान पत्थरबाजी मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार,छापेमारी जारी

मोतिहारी में दरपा और मेहसी से बदमाश अरेस्ट, असामाजिक तत्वों पर हुई प्राथमिकी दर्ज

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी में नागपंचमी के मौके पर जिले में आयोजित महावीरी झंडा के दौरान तीन थाना क्षेत्र में झड़प हुई थी। इस मामले में अलग-अलग केस दर्ज की गई है। 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

मोतिहारी में नागपंचमी के मौके पर जिले में आयोजित महावीरी झंडा के दौरान तीन थाना क्षेत्र में झड़प हुई थी। इस मामले में अलग-अलग केस दर्ज की गई है। 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

असामाजिक तत्वों पर हुई प्राथमिकी दर्ज

IMG_20230823_160950

एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने झड़प के दौरान बने वीडियो के आधार पर असामाजिक तत्वों के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। इसके बाद दरपा, मेहसी और कल्याणपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस दौरान पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दरपा और मेहसी से कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

क्या था पूरा मामला

नागपंचमी के मौके पर आयोजित महावीरी झंडा के दौरान मेहसी, कल्याणपुर और दरपा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्व के लोगों के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान दोनों तरफ से पत्थर भी चला। इसमें पुलिस के साथ कई लोग घायल हुए हैं।

दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में महावीरी झंडा निकला था। झंडा कचहरी टोला से होकर शांतिपूर्ण तरीके से पछियारी टोला पहुंची थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया। देखते ही देखते हिंसक ईंट-पत्थर चलने लगे।

जुलूस में शामिल कई लोगों को चोट आई है। इसमें दरपा थाना के कई स्टाफ को चोट आई थी। इसके अलावा मेहसी और कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मेदन सिरिसिया में महावीरी झंडा के दौरान झड़प हुई थी। यहां पुलिस के तत्परता से मामले को बढ़ने नहीं दिया और लोगों को शांत कराकर झंडा संपन्न कराया।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER